February 1, 2026 1:46 pm

अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय : बोले- हर शुभ काम की शुरुआत होती है गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद, इसमे विवाद कैसा

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार को अंबिकापुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि, मैं मेयर मंजूषा भगत और सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई देता हूं। वहीं के विवाद पर उन्होंने कहा कि, गंगाजल को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सीएम साय ने कहा कि, मैं मेयर मंजूषा भगत और सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई देता हूं। जनता ने हमारी सरकार पर विश्वास जताया है। मैं मुख्यमंत्री होने के नाते जनता को भरोसा दिलाता हूं कि, मेयर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। हमारी सरकार अंबिकापुर नगर निगम का विकास करेगी।

शुभ काम के पहले गंगाजल से होता है शुद्धिकरण

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस ने बीते 5 सालों में अंबिकापुर का विकास नही किया और जनता के विश्वास पर कांग्रेस खरा नहीं उतरी। इसलिए कांग्रेस अपनी जगह पर पहुंच गई है। गंगाजल से शुद्धिकरण वाले मंजूषा भगत के बयान पर सीएम ने कहा कि, गंगाजल को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए। सभी को पता है कि, नये काम के शुरुआत से पहले गृह प्रवेश करते हैं और ईष्ट देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित करते हैं। यह हिंदुओं के रीति रिवाज में है, कोई भी शुभ काम करने से पहले गंगाजल से शुद्धिकरण करना चाहिए। इसमें गंगा पर विवाद करना सर्वथा अनुचित है।

salam india
Author: salam india

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement