March 19, 2026 10:12 pm

कांकेर में बड़ी मुठभेड़ : मारे गए चार नक्सली, ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतिम छोर में भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। अब तक चार नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें एक महिला और तीन पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर के जंगलों में बड़े कैडर के नक्सली लीडर विजय रेड्डी, राजमन सहित 30-35 नक्सलियों के मौजूदगी की खबर मिली थी। इसी के आधार पर डीआरजी और बीएसएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए, जिनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

अभी भी जारी है मुठभेड़

जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं मुठभेड़ स्थल से 4 ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है। वहीं मारे नक्सलियों की संख्या के बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

2026 तक भयमुक्त होगा बस्तर, यह तय है- सीएम साय

बीजापुर-कांकेर में हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सीएम साय ने भी ट्वीट कर जवानों के अदम्य शौर्य की सराहना की है।

salam india
Author: salam india

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement