November 11, 2025 2:45 am

[the_ad id="14531"]

PM Modi ने पंबन ब्रिज का किया शुभारंभ; 80 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन; जानें खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 अप्रैल 2025) तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज का शुभारंभ करेंगे। यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है। पीएम रामवमी पर रामनाथस्वामी मंदिर भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 अप्रैल 2025) रामवनमी पर तमिलनाडु को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी तमिल संस्कृति और सभ्यता को दर्शाने वाले पंबन ब्रिज का उद्धाटन करेंगे। समुद्र में बना यह पुल देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज और इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है। इस पुल से रामेश्वरम सहित आसपास के इलाके में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

नए पंबन ब्रिज की खासियत 

  • पंबन ब्रिज रामनाथपुरम जिले में स्थित है और पंबन (रामेश्वरम) द्वीप को मुख्य भूमि पर मंडपम से जोड़ता है।
  • पंबन ब्रिज 2.07 किलोमीटर लंबा है और तमिलनाडु में पाक जलडमरूमध्य पर फैला है।
  • 72.5 मीटर का नेविगेशनल स्पैन है, जिसे लंबवत रूप से 17 मीटर तक उठाया जा सकता है। ताकि, नीचे से जहाज़ सुरक्षित गुज़र सकें।
  • IIT चेन्नई और IIT मुंबई के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन किया गया यह पुल दो रेलवे ट्रैक को सहारा दे सकता है। हालांकि, यहां अभी एक ही रेललाइन है।
  • इस पुल से ट्रेनें 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गुजर सकती हैं। इसे अधिक भार और रेल यातायात संभालने के लिए बनाया गया है।
  • रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा निर्मित इस पुल की लागत 550 करोड़ है। इसकी अनुमानित आयु 100 साल है।
  • स्टेनलेस स्टील, वेल्डेड जोड़, हाई क्वालिटी पेंट के अलावा समुद्री क्षरण से बचाने के लिए पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है।
  • यह पुल पुराने पुल से 3 मीटर ऊंचा और लिफ्ट स्पैन गर्डर आधारित है, ताकि जल परिवहन बाधित न हो।
  • सटीक वेल्डिंग जांच के लिए इंजीनियरों ने PAUT (चरणबद्ध ऐरे अल्ट्रासोनिक परीक्षण) का उपयोग किया।
  • यूएसए में गोल्डन गेट ब्रिज, यूके में टॉवर ब्रिज और डेनमार्क और स्वीडन के बीच ओरेसंड ब्रिज जैसे प्रसिद्ध पुलों की आधुनिक डिज़ाइन और तकनीक भी शामिल है।
salam india
Author: salam india

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]