February 2, 2026 1:38 am

भाजपा का स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फहराया पार्टी का ध्वज, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय (जगदलपुर) में भाजपा का ध्वज फहराया। उन्होंने समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष किरण ने अपने जगदलपुर स्थित निवास स्थान पर भी झंडा लगाकर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया।

भाजपा का इतिहास, त्याग, तपस्या और संघर्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। जो सेवा संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ता पार्टी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज सेवा में लगे रहें। भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

salam india
Author: salam india

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement