February 1, 2026 11:11 pm

Bihar Politics : नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले – हायना के झुंड की तरह लड़ रहे घटक दल

बिहार में बीते गुरूवार को हुई महागठबंधन की बैठक के बाद से सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। एनडीए ने महागठबंधन पर लगातार निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को तीखा हमला बोला। बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने महागठबंधन के घटक दलों का तुलना ‘हायना के झुंड’ से करते हुए कहा कि ये दल आपसी वर्चस्व का लड़ाई में एक-दूसरे को शह और मात देने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में भारी सिर फुटव्वल होने वाला है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस जहां 70 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है. मुकेश सहनी की पार्टी 60 सीटों की मांग कर रही है. इसके अलावा जो इनमें और भी दल हैं, उनमें सीटों के बंटवारे को लेकर भगदड़ मचने वाली है. ऐसे भी महागठबंधन के घटक दलों के कई नेता लगातार हम लोगों के संपर्क में हैं कि वहां उनको मन माफिक चीजें नहीं मिलती है तो वो दरिया, नदी-तालाबों को छोड़कर समुद्र में आने की तैयारी में है, बीजेपी एक समुद्र है, वहीं इंडिया गठबंधन एक छोटा सा तालाब है, लोग समुद्र में तैराकी करना पसंद करेंगे, न कि तालाब में.

CM फेस घोषित न करने पर भी BJP ने घेरा
वहीं महागठबंधन द्वारा मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित किए जाने पर भी बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि कांग्रेस इस बार बिहार महागठबंधन में बहुत ही स्मार्ट रोल प्ले कर रही है. पहले आरजेडी और कांग्रेस का वोट बैस एक हुआ करता था. आरजेडी कांग्रेस का ही राजनीतिक खून पी पीकर उस हैसियत में आ गई है, जहां वो कांग्रेस को आंखे दिखाती थी, कांग्रेस को ये बात अच्छी तरह से समझ में आ गई है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक बार और समझ में आ गई है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में लीडर ऑफ अपोजिशन की ही वैकेंसी खाली है. इसलिए कांग्रेस बार-बार तेजस्वी यादव, लीडर ऑफ अपोजिशन को,लीडर का अपोजिशन की तरह ही मान रही है. कांग्रेस बिहार में अब आरजेडी की पिछलगू नहीं रहना चाहती.

salam india
Author: salam india

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement