कर्नाटक में लोकायुक्त की टीमों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की। लोकायुक्त की टीम सात जिलों में अलग-अलग अधिकारियों के घर और दफ्तरों पर पहुंची। टीमें यहां संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
टीमों ने बेलगावी, बागलकोट, बल्लारी, उडुपी, दावणगेरे, धारवाड़ और गडग सहित सात जिलों में छापेमारी की। कलबुर्गी लोकायुक्त अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता अमीन मुख्तार के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। अमीन मुख्तार बेल्लारी में पीडब्ल्यूडी विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
इसके अलावा टीम ने बेलगावी में उर्स पिछड़ा अभिवृद्धि निगम के जिला प्रबंधक सिद्धलिंगप्पा से जुड़े डी देवराज, बागलकोट में ग्रामीण अभिवृद्धि और पंचयातराज विभाग के प्रथम श्रेणी सहायक शैला सुभाष तत्राणी शामिल हैं।
टीम ने शिगगांव हावेरी के ग्राम पंचायत बड़ा गांव के पीडीओ रामकृष्ण, करकला में मेसकॉम के अकाउंटेंट गिरीश राव, गडग में निर्मिति केंद्र के परियोजना निदेशक गंगाधर शिरोल और धारवाड़ में पीडब्ल्यूडी, संचार और भवन (एन) जोन के मुख्य अभियंता एच सुरेश के यहां भी छापेमारी की। जांच चल रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी को लेकर शिक्षक के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज
July 16, 2025
1:06 pm
सिर पर 10 लाख का इनाम… कौन है कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला हरजीत सिंह ‘लाडी’?
July 11, 2025
10:48 am
लोकायुक्त ने सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कसा शिकंजा



“जश्न में ज़हर: पटाखों ने दिल्ली की हवा को बना दिया गैस चेंबर”
October 22, 2025
No Comments
Read More »


मुख्यमंत्री साय ने अपनी विदेश यात्रा के अनुभव किए साझा, अलग-अलग कंपनियों के साथ किए 6 एमओयू
August 31, 2025
No Comments
Read More »

[youtube-feed feed=1]
Advertisement

यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024