बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मीठी नदी से गाद हटाने के काम में हुए घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह डिनो मोरिया के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामले की जांच अब गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है।
इस घोटाले में डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से अब तक दो बार आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पूछताछ कर चुकी है। दोनों ने पुलिस को कुछ दस्तावेज भी सौंपे हैं। आरोप है कि इन्होंने ठेकेदारों और बिचौलियों को गाद हटाने का काम दिलवाने में मदद की थी।
क्या है मीठी नदी घोटाला
मीठी नदी से गाद निकालने के ठेके में गड़बड़ियों को लेकर यह घोटाला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले से मुंबई नगर निगम को करीब 65 करोड़ 54 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस सिलसिले में तीन नगर निगम अधिकारियों, पांच ठेकेदारों, तीन बिचौलियों और दो कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ईडी ने मुंबई और केरल के कोच्चि सहित 15 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। चर्चा है कि यह कार्रवाई आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।
डिनो मोरिया और बिचौलियों का संबंध
डिनो मोरिया और उनके भाई पर आरोप है कि उन्होंने गिरफ्तार किए गए बिचौलियों में से एक को सरकारी ठेका दिलाने में मदद की। इस मामले में डिनो ने अब तक चुप्पी साधी हुई है, हालांकि उन्होंने अधिकारियों के साथ सहयोग करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी केतन कदम और डिनो मोरिया के बीच 2019 से 2022 के बीच वित्तीय लेन-देन हुए हैं। जांच एजेंसियां इन ट्रांजेक्शनों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी को लेकर शिक्षक के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज
July 16, 2025
1:06 pm
सिर पर 10 लाख का इनाम… कौन है कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला हरजीत सिंह ‘लाडी’?
July 11, 2025
10:48 am
मीठी नदी घोटाले में ईडी ने डिनो मोरिया के घर पर मारा छापा



“जश्न में ज़हर: पटाखों ने दिल्ली की हवा को बना दिया गैस चेंबर”
October 22, 2025
No Comments
Read More »


मुख्यमंत्री साय ने अपनी विदेश यात्रा के अनुभव किए साझा, अलग-अलग कंपनियों के साथ किए 6 एमओयू
August 31, 2025
No Comments
Read More »

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024